लापरवाही बरतने के मामले में डीएम ने नौ बीडीओ से मांगा स्पष्टीकरण
कैमूर मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में लापरवाही बरतने के मामले में जिलाधिकारी डॉ. नवल कि
कैमूर : मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना में लापरवाही बरतने के मामले में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिले के नौ बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं दो बीडीओ को इससे राहत मिली है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के समीक्षा के क्रम में पाया गया कि भगवानपुर तथा नुआंव को छोड़कर शेष सभी प्रखंडों में निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध 80 प्रतिशत से कम की उपलब्धि है। जिस पर पटना के आयुक्त ने भी नाराजगी जाहिर की। जिले के भगवानपुर प्रखंड की उपलब्धि 91 प्रतिशत है। जबकि नुआंव प्रखंड की उपलब्धि 84 प्रतिशत है। लेकिन अन्य प्रखंड के बीडीओ के द्वारा लक्ष्य प्राप्ति कर ओर ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है। जिससे जिले के उपलाब्धि में वृद्धि नहीं हो पा रही है। योजना के छठवें चरण का कार्यक्रम 27 जुलाई को अंतिम चयन सूची का प्रकाशन के साथ पूर्ण हो चुका है। लेकिन लाभुकों के वाहन क्रय कराकर अनुदान भुगतान की दिशा में पहल नहीं किए जाने के फलस्वरूप आपकी उपलब्धि पूर्ण नहीं हो पा रही है। डीएम ने इस मामले में नौ प्रखंड के बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा है। लगभग अब तक जिले में पांच करोड़ की राशि से वाहन लाभुकों को उपलब्ध कराया गया है।
किस प्रखंड ने कितना लक्ष्य को किया प्राप्त
भभुआ - 72.73
भगवानपुर - 91. 11
रामपुर - 62.22
चांद - 73.33
चैनपुर - 70.59
अधौरा - 3.64
मोहनियां - 64.44
दुर्गावती - 67.69
रामगढ़ - 72.31
कुदरा - 76.00
नुआंव - 84.00