उत्कृष्ट कार्य करने पर सीएम ने कैमूर के डीएम को किया सम्मानित
कैमूर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर घर बिजली योजना की समय पूर्व लक्ष्य प्राप्ति करने के लिए सम्मानित किया।
कैमूर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर घर बिजली योजना की समय पूर्व लक्ष्य प्राप्ति करने के लिए सम्मानित किया। बता दें कि सात निश्चय की हर घर बिजली योजना की समय पूर्व लक्ष्य प्राप्ति में सराहनीय योगदान देने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित करने हेतु गुरुवार को पटना बुलाया गया था। जिसमें पटना, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, किशनगंज, नालंदा, बेगूसराय के साथ-साथ कैमूर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी को भी बुलाया गया था। सीएम के हाथों डीएम को सम्मानित होने की सूचना जैसे ही जिले के लोगों को मिली उन्हें लोग दूरभाष से बधाई देने लगे। इसके पूर्व जिले में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर उप मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। लगातार दूसरी बार राज्य स्तर पर डीएम को सम्मानित होने से जिले का मान भी बढ़ा है। वहीं पूर्व जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद ¨सह को भी उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित होने से जिले के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।