कार्यकारिणी की बैठक में गणतंत्र दिवस की तैयारी पर चर्चा
संवाद सूत्र भगवानपुर स्थानीय प्रखंड के कसेर पंचायत की मुखिया प्रियंका देवी ने गुरुवार को कार्यकारिणी की बैठक की। जिसमें गणतंत्र दिवस को होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक में रवि शंकर भारती जितेंद्र सिंह पन्ना
स्थानीय प्रखंड के कसेर पंचायत की मुखिया प्रियंका देवी ने गुरुवार को कार्यकारिणी की बैठक की। जिसमें गणतंत्र दिवस को होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। बैठक में रवि शंकर भारती, जितेंद्र सिंह, पन्ना देवी, विमला देवी, सत्येंद्र, सोना देवी, शांति देवी आदि शामिल थे। मुखिया प्रतिनिधि फिरोज कुमार सुमन ने बताया कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर कसेर पंचायत के पंचायत भवन पर झंडोत्तोलन होगा। इसके बाद कार्यक्रम में शामिल लोगों को पंचायत में हुए विकास की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में पंचायत के विकास के बारे में भी चर्चा हुई। जिसमें उपस्थित कार्यकारिणी के सदस्यों से भी सुझाव लिए गए।