विपक्षी दलों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
जासं, भभुआ: भारत बंद कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं का आक्रोश आमजनो
जासं, भभुआ: भारत बंद कार्यक्रम के दौरान विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं का आक्रोश आमजनों के लिए भभुआ नगर में लगभग दो घंटे के लिए मुसीबत बन गया। जब राजद, कांग्रेस, युवा कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, भाकपा माले आदि पार्टी के कार्यकर्ता नगर के एकता चौक पर सड़क जाम किए तो वाहनों सहित पैदल आने-जाने वाले लोगों का आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। लेकिन जानकारी होने के बाद कई चालक वाहनों को खादी भंडार की गली से लेकर निकल गए। जिसके चलते इस रास्ते में जाम की स्थिति देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित अन्य सामग्रियों के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में नगर में घूम कर नारेबाजी किए और दुकानों को बंद कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देख दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों का शटर गिरा दिया। कार्यकर्ताओं ने नगर के पटेल चौक से लेकर एकता चौक, सब्जी मंडी मार्ग, पुराना बाजार, राजेंद्र सरोवर आदि स्थानों तक गए। कार्यकर्ता जिस ओर जा रहे थे उन्हें देखते ही दुकानदार दुकानों का शटर गिरा दे रहे थे। लगभग दो घंटा तक कार्यकर्ताओं ने नगर में जाम व प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर के एकता चौक पर टायर जला कर केंद्र सरकार के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया। जाम के दौरान कार्यकर्ताओं ने बाइक व साइकिल को भी आने-जाने नहीं दिया। जिसके चलते सरकारी व निजी कार्यालयों में कार्य करने वाले लोगों को भी परेशानी हुई। कार्यक्रम में राजद के अजीमुद्दीन अंसारी, भोलानाथ ¨सह, बिरजू पटेल, बनारसी ¨सह यादव, जनार्दन उपाध्याय, अकलू राम, सिद्देश्वर ¨सह कुशवाहा, सत्येंद्र यादव, युवा कांग्रेस के सरोज देवी, गुड्डू ¨सह, विकास कुमार, अमर यादव, प्रकाश ¨सह, कपिल मुनी पांडेय, कांग्रेस के सुरेंद्र कुमार पाल, राजीव रंजन पांडेय, शंभू ¨सह पटेल, संजय चौबे, संजय ¨सह, दिवाकर तिवारी, मन्नान खां, मृत्युंजय मिश्रा सहित सभी विपक्षी दलों के काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।