संत नामदेव के जन्मदिन पर पौधारोपण
संवाद सूत्र, बारुण (औरंगाबाद) : संत श्री नामदेव जी महाराज के जन्मदिन पर विहंगम योग के द्वारा के जिल
संवाद सूत्र, बारुण (औरंगाबाद) : संत श्री नामदेव जी महाराज के जन्मदिन पर विहंगम योग के द्वारा के जिले के प्रत्येक प्रखंड में शुक्रवार को पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम पूरे माह चलेगा। रफीगंज प्रखंड में जिला पार्षद सह विहंगम योग के जिला समाज कल्याण प्रभारी दीनानाथ विश्वकर्मा की उपस्थिति में पौधे लगाए गए। संत नामदेव महाराज जी का जन्मदिन मनाया। दीनानाथ विश्वकर्मा ने बताया कि संत नामदेव महाराज जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष पूरे भारत में पौधारोपण अभियान चलाया जाता है। रोपे गए पौधे की देखभाल की जाती है। सभी ने पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प लिया। कहा कि वृक्ष को सुरक्षित रखना हमारा धर्म है। बढ़ते प्रदूषण को रोकने का एकमात्र उपाय वृक्ष को बचाना एवं लगाना है। विहंगम योग आध्यात्मिक संस्थान के साथ सामाजिक संगठन है, जिसके द्वारा समाज के बीच मानव कल्याण हेतु अनेक कार्य किए जाते हैं। जिला सत्संग प्रभारी राकेश कुमार, रामप्रवेश ¨सह, सुबोध कुमार, सारथ कुमार समदर्शी, अशोक प्रसाद, मिथलेश कुमार मिश्रा, नगीना देवी, रेणू देवी, मिथिलेश पाल मौजूद रहे।