दुर्गावती प्रखंड के कंट्रोल रूम का डीएम ने किया निरीक्षण
जासं, भभुआ: डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी सोमवार की सुबह दुर्गावती प्रखंड में बने प्रखंड स्त
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 10:26 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 10:26 PM (IST)
जासं, भभुआ: डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी सोमवार की सुबह दुर्गावती प्रखंड में बने प्रखंड स्तरीय कंट्रोल रूम सह वार रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम में पदस्थापित पदाधिकारियों व कर्मियों से बातचीत कर कई विषयों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही जांच के दौरान अनुपस्थित कर्मियों की जानकारी मिलते ही उन्होंने कार्रवाई करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएम ने शौचालय निर्माण के लिए वैसे लाभुकों का सर्वे करने के लिए सीओ को निर्देश दिया कि जिनके पास जमीन नहीं है सीओ राज्य सरकार के पत्र के आलोक में जमीन चिह्नित कर उसकी जानकारी उपलब्ध कराएंगे। ताकि भूमिहीन लाभुकों को शौचालय बनाने के लिए बिहार सरकार की भूमि उपलब्ध कराई जाए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें