लड़की की शादी के लिए रखे गए नकद व आभूषण की चोरी
स्थानीय थाना क्षेत्र के छाता बढाड़ी गांव निवासी तसौउर अंसारी के घर बुधवार की रात चोरों ने
स्थानीय थाना क्षेत्र के छाता बढाड़ी गांव निवासी तसौउर अंसारी के घर बुधवार की रात चोरों ने चोरी कर ली। जिसमें नकद, आभूषण की चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार घर के सभी सदस्य सोए हुए थे। घर के मुख्य दरवाजे पर आगे से ताला बंद कर तसौउर अंसारी रोजा होने के चलते नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में चले गए। वापस करीब रात के दो बजे आए तो घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा था। मस्जिद से आने के पहले ही घर के सभी सदस्य जग गए थे और चोरी की घटना हो चुकी थी। उक्त व्यक्ति द्वारा बताया गया कि अप्रैल महीने में मेरी लड़की की शादी होने वाली थी। लॉक डाउन होने की वजह से उसे मई के लास्ट में रखा गया और यह निर्णय लिया गया कि आपस में ही पांच लोग मिलकर लड़की की शादी कर देंगे। इस बात पर लड़के पक्ष वाले भी तैयार थे। ईद के बाद लड़की की शादी होनी थी। शादी को देखते हुए घर की बड़ी लड़की भी शादी में पहनने के लिए गहने मायके लेकर आई थी। चोरों ने घर में रखे डेढ़ लाख रुपये नकद सहित डेढ़ लाख के आभूषण, बक्से में रखे कपड़े अन्य महंगे सामान ले गए। नदी के किनारे बेकार वस्तु को वहीं पर फेंक दिए। गुरुवार की सुबह जब गांव वालों से मालूम हुआ तो तसौउर अंसारी वहां पर गए तो कागज में लपेटे हुए पचास हजार रुपये नकद मिला और कुछ सामानों को घर लेकर आए। थानाध्यक्ष सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात चोरों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है।