गली नाली विवाद में चली गोली से एक की मौत, दो घायल
मृतक के भाई ने पांच लोगों पर दर्ज कराई प्राथमिकी संवाद सहयोगी मोहनियां स्थानीय थाना क्षेत्र के भलुही गांव में बुधवार की रात दो पक्षों में गली नाली के विवाद में गोली चल गई। जिसमें गोली लगने से एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक भलुही गांव निवासी
स्थानीय थाना क्षेत्र के भलुही गांव में बुधवार की रात दो पक्षों में गली- नाली के विवाद में गोली चल गई। जिसमें गोली लगने से एक पक्ष के एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक भलुही गांव निवासी सत्येंद्र सिंह यादव 40 वर्ष बताए जाते हैं। मिली जानकारी के अनुसार भलुही गांव में शिवमूरत सिंह व सत्येंद्र सिंह के बीच पहले से गली नाली का विवाद चल रहा था। बुधवार की रात दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसी दौरान शिवमूरत सिंह के पक्ष से गोली चला दी गई। गोली लगने से दूसरे पक्ष के सत्येंद्र सिंह यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि भाई सुरेंद्र सिंह व विनोद सिंह घायल हो गए। सुरेंद्र सिंह द्वारा मोहनियां थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें शिवमूरत सिंह, उनके पुत्र अनिल सिंह, बृजेश्वर सिंह व रमेश सिंह तथा रमेश के पुत्र कृष्ण कुमार को नामजद किया गया है। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही मोहनियां के थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह दलबल के साथ भलुही गांव पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉ. एके दास ने प्राथमिक इलाज किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए घायलों को वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस गंभीर है। मामले में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस कार्रवाई कर रही है।