चैनपुर में लॉकडाउन अनुपालन को लेकर प्रशासन गंभीर
संवाद सूत्र चैनपुर प्रखंड क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान वैसे लोग जो बिना कार्य के सड़कों पर घूमने निकल रहे हैं उन लोगों के ऊपर प्रशासन सख्ती बरत रहा है। अब बिना कार्य के बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई हो रही है। प्रशासनिक पदा
प्रखंड क्षेत्र में लॉकडाउन के दौरान वैसे लोग जो बिना कार्य के सड़कों पर घूमने निकल रहे हैं उन लोगों के ऊपर प्रशासन सख्ती बरत रहा है। अब बिना कार्य के बाहर निकलने वालों पर कार्रवाई हो रही है। प्रशासनिक पदाधिकारी व पुलिस जवान लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को दंडित कर रहे हैं। चैनपुर थाना के सामने ही चैनपुर थानाध्यक्ष संतोष सिंह एवं अंचलाधिकारी पुरेंद्र कुमार सिंह, सीआइ अजय कुमार सिंह सहित कई पुलिस कर्मियों के द्वारा मुख्य सड़क पर आने जाने वाले को रुकवा कर पूछताछ की गई। जिसमें कई ऐसे लोग मिले जो बिना कार्य के सड़कों पर टहलने आए थे। उनसे उठक-बैठक कराया गया। इस संबंध में सीओ पुरेंद्र कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों के ऊपर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों को प्रथम गलती पर चेतावनी देते हुए दंड देकर छोड़ दिया जा रहा है। चेतावनी देने के बाद भी नहीं मानने वाले लोगों के ऊपर अब प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।