किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा व संचालन संजय चौबे ने किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। धरना की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा व संचालन संजय चौबे ने किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। धरना कार्यक्रम की समाप्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने बीडीओ के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौंपा। धरना में अशोक कुमार पांडेय, रमाकांत तिवारी, दीनानाथ गिरी, श्रवण तिवारी, राजीव रंजन पांडेय, गणेश दत्त पांडेय, मन्नान खां, गंगाधर उपाध्याय, दीवाकर तिवारी, संजय ¨सह, ¨वध्याचल शर्मा, विजय तिवारी, रामाशंकर गोंड़, रामकेश्वर ¨सह, राकेश कुमार गुप्ता, राम मूरत मियां, सुरेंद्र तिवारी, श्री कृष्ण पांडेय, सुनील तिवारी सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।