बच्चों की सकारात्मक सोच व उर्जा से देश का बदलेगा भविष्य : डीएम
नगर में स्थित टाउन हाई स्कूल के सभागार में बुधवार को 27वीं बाल विज्ञान कांग्रेस 2019 का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने किया।
नगर में स्थित टाउन हाई स्कूल के सभागार में बुधवार को 27वीं बाल विज्ञान कांग्रेस 2019 का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने किया। उन्होंने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की सकारात्मक सोच व उर्जा से ही देश का भविष्य बदलेगा। अब तक जो भी कार्य देश में हुए हैं उनमें कभी बाल प्रतिभा की सोच जरूर रही होगी। तभी तो रामायण में जिस पुष्पक विमान का उपयोग हुआ वह भी आज देश में पूरा हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में डीपीओ दयाशंकर सिंह व प्रधानाचार्य रामराज राम ने भी आयोजन को संबोधित किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बद्री नारायण सिंह व संचालन श्री कृष्ण सिंह ने किया। रोहतास से आए युवा वैज्ञानिक मनीष कुमार ने राज्य पर्यवेक्षक के रूप में प्रस्तुत परियोजनाओं का पर्यवेक्षण किया और परियोजनाओं को बेहतर बनाने के गुर बताए। वहीं समन्वयक डॉ. कमला सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. विभा सिंह, अभिषेक पटेल, बिग्गू शर्मा, रहमान अली, संतन पासवान एवं विद्यालय के शिक्षकों का योगदान रहा। 18 मध्य एवं माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में तीन-तीन बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार डीपीओ एवं अन्य लोगों ने दिया। इन बच्चों को मिला पुरस्कार
वर्ग एक से पांच
प्रथम - आक्सफोर्ड स्कूल भभुआ - रोशनी कुमारी
द्वितीय - मध्य विद्यालय सिलौटा - आशा कुमारी
तृतीय - जेम्स स्कूल भभुआ - दिव्यांश कुमार
वर्ग छह से दस
प्रथम - आरबीएस स्कूल भभुआ - राहुल यादव
द्वितीय - बालिका उच्च विद्यालय - अंशिका जायसवाल
तृतीय - आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल - श्रेया कुमारी