जनसंघ के संस्थापक का मना शहादत दिवस
जासं, भभुआ: भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जनसंघ के संस्थापक सह नेहरू मंत्रीमंडल के सदस्य स्व. श
जासं, भभुआ: भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जनसंघ के संस्थापक सह नेहरू मंत्रीमंडल के सदस्य स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का शहादत दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने किया। सभा में मुख्य अतिथि के रूप में शाहाबाद प्रभारी भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता ¨सह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. मुखर्जी नेहरू मंत्रीमंडल का सदस्य होते हुए भी कश्मीर के मुद्दे पर नेहरू के विचार से सहमत नहीं थे। वे कश्मीर को भारत का अटूट हिस्सा और बहुसंख्यक आबादी की आस्था का प्रतीक मानते थे। वे भारत की भूमि पर निवास करने वाले किसी भी नागरिक को भारत के किसी भी हिस्से में यात्रा करने, बसने, रोजगार करने के लिए कोई परमिट प्रथा के विरोधी थे। इस मौके पर स्व. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में संतोष ¨सह, रघुवंश राम, चंद्रभान ¨सह पटेल, सुजीत ¨सह, देवलाल पासवान, प्रेमप्रकाश पांडेय, सत्यव्रत पंकज, सीमा पांडेय, ओपी गुप्ता, शुभनारायण पांडेय, राकेश पांडेय, वीणा श्रीवास्तव, ओम प्रकाश पांडेय, मनोज शेरा, मधुकांत ¨सह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।