सड़क दुर्घटना में चार घायल, एक गंभीर
जासं भभुआ जिले के विभिन्न स्थलों पर गुरुवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलवक्त उसका इलाज
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Mar 2020 04:53 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 04:53 PM (IST)
जिले के विभिन्न स्थलों पर गुरुवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलवक्त उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों में भगवानपुर गांव निवासी मनीष कुमार, सोनहन गांव निवासी सुहेल अंसारी का पुत्र शाहिल अंसारी, बाइक से गिर कर गंभीर रूप से घायल वर्ना गांव निवासी रामशंकर सिंह का पुत्र विकास कुमार व नगर के वार्ड 17 निवासी काजल कुमारी शामिल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें