प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
संवाद सूत्र नुआंव नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में ग्राम विकास सेवा संस्थान नुआंव की तरफ से तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन स्थानीय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि द्वारिका प्रसाद ने किया। प्रखंड स्
By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 05:31 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 05:31 PM (IST)
नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में ग्राम विकास सेवा संस्थान नुआंव की तरफ से तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसका उद्घाटन स्थानीय पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि द्वारिका प्रसाद ने किया। प्रखंड स्तरीय आयोजित इस प्रतियोगिता में फुटबॉल, वालीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, बैडमिटन आदि खेलों का आयोजन हुआ। जिसमें प्रखंड के विभिन्न युवा मंडल के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी कला कौशल की बदौलत बेहतर प्रदर्शन किया। खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर करने वाले खिलाड़ियों को गुरुवार को पुरस्कृत किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें