Move to Jagran APP

भाजपा के सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा

नगर के रविदास आश्रम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 11:25 PM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 11:25 PM (IST)
भाजपा के सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा
भाजपा के सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा

नगर के रविदास आश्रम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। इस मौके पर भाजपा के संगठन महामंत्री नागेंद्र जी उपस्थित थे। उन्होंने सदस्यता अभियान में लगे कार्यकर्ताओं से सभी बूथों पर बनाए गए सदस्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही जहां सदस्यता अभियान की गति धीमी मिली वहां बढ़ाने की बात कही। उन्होंने निर्धारित समय के अंदर लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। वहीं स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी संगठन महामंत्री से कई बिदुओं पर चर्चा की। जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं को हर तरह से जवाब देकर संतुष्ट किया। मौके पर सदस्यता प्रभारी एवं युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सुशील कुमार, जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, राणा प्रताप सिंह ने संगठन महामंत्री को सभी जानकारी से अवगत कराया। इस मौके पर भभुआ विधायक रिकी रानी पांडेय, रामगढ़ विधायक अशोक कुमार सिंह, कृष्णा जायसवाल, रघुवंश राम, विश्वंभर तिवारी, दुर्गेश चौबे, पप्पू पांडेय, घनश्याम लाल, देवेंद्र पाठक, कृष्णा चौबे, मनोज जायसवाल, अनुपम पांडेय, कमलेश तिवारी, वीणा श्रीवास्तव, पंकज चौबे सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.