विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के मॉडल स्कूलों में अब एप के जरिए पढ़ेंगे छात्र, 24 घंटे मौजूद होंगे ऑनलाइन टीचर 

Published: Mon, 24 Aug 2026 03:27 PM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'बिहार विद्या साथी एप' लॉन्च किया, जिससे 700 सरस्वती विद्या निकेतन विद्यालयों के कक्षा 9 से ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने 'बिहार विद्या साथी एप' का शुभारंभ किया।

  2. कक्षा 9-12 के छात्रों को 24 घंटे लाइव क्लास।

  3. AI-आधारित व्यक्तिगत शिक्षा और त्वरित समस्या समाधान।

जागरण संवाददाता, भभुआ। मुख्यमंत्री बिहार सम्राट चौधरी ने सोमवार को राज्य के 700 सरस्वती विद्या निकेतन विद्यालयों के लिए इंटरैक्टिव प्लेटफार्म 'बिहार विद्या साथी एप' का औपचारिक शुभारंभ किया।

यह कार्यक्रम पटना स्थित संकल्प सभागार में आयोजित हुआ। जिसमें उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी व उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में तथा शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिला स्तर पर डीएम कुमार अनुराग के निर्देशन में लाइव कार्यक्रम प्रसारित किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग के जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

24 घंटे मिलेगी लाइव क्लास की सुविधा 

कार्यक्रम में बताया गया कि एप के माध्यम से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए सप्ताह के प्रतिदिन 24 घंटे निःशुल्क लाइव शिक्षक उपलब्ध हैं।

विद्यार्थियों को अपनी पसंद के शिक्षक से पढ़ने की सुविधा, पढ़ाई के दौरान पाठ से जुड़ी किसी भी समस्या का निःशुल्क एवं त्वरित समाधान, अनलिमिटेड पढ़ाई की सुविधा, एआई टूल्स के माध्यम से पर्सनलाइज्ड लर्निंग व्यवस्था है।

यह प्लेटफॉर्म माडल विद्यालयों के विद्यार्थियों को घर बैठे उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी समान अवसर मिल सकेंगे।

यह भी पढ़ें- बिहार सरकार ने सुन ली छात्रों की गुहार, सहरसा के 158 स्कूलों में बनेंगे नए शौचालय