कैमूर में शराब के नशे में टीचर, ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश
भभुआ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पईयां के दो शिक्षकों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए हैं। एक शिक्षक अशोक कुमार विद्यालय ...और पढ़ें
HighLights
भभुआ के दो शिक्षकों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल।
एक शिक्षक नशे में, दूसरा नर्तकी संग अश्लील हरकत।
शिक्षा विभाग ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जागरण संवाददाता, भभुआ। बिहार सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ लापरवाह टीचर उनके इस उद्देश्य को पलीता लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पईयां के दो शिक्षकों का नशे में व नर्तकी के साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो प्रसारित हुआ है।
हालांकि, प्रसारित वीडियो की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता। लेकिन वीडियो प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आ गया है।
डांस गर्ल के साथ टीचर
वायरल वीडियो में जहां एक शिक्षक लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, एक वीडियो में शिक्षक डांस गर्ल के साथ दिखाई दे रहे हैं।
जांच के बाद गिरेगी गाज
डीईओ राजन कुमार ने इस मामले में जांच कराने की बात कही है। जांच में मामला सही पाए जाने पर शिक्षकों पर कार्रवाई करने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार प्रखंड शिक्षक अशोक कुमार का विद्यालय अवधि में नशे में रहने का वीडियो प्रसारित हुआ है। जबकि धर्मेंद्र कुमार का नर्तकी के साथ अश्लील हरकत करते हुए वीडियो प्रसारित हुआ है।
इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद जिले के लोग उक्त दोनों शिक्षकों के इस व्यवहार की निंदा कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 50 हजार की घूस लेने के आरोप में सब इंस्पेक्टर सस्पेंड, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई
