Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    PM Awas Yojana: राशि लेकर भी नहीं बना रहे घर, विभाग ने इतने लाभार्थियों को भेजे नोटिस; अब होगी वसूली

    प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर है। अगर आपने योजना का लाभ लेने के लिए राशि ली है और आप उससे घर नहीं बनवा रहे हैं तो आपके खिलाफ एक्शन हो सकता है। विभाग ने बिहार के भभुआ में सैकड़ों लाभार्थियों को नोटिस भेजे हैं। साथ ही कई लाभार्थियों से राशि की वसूली भी की जा रही है।

    By Durgesh Srivastva (Bhagwanpur)Edited By: Rajat MouryaUpdated: Mon, 09 Oct 2023 02:57 PM (IST)
    Hero Image
    राशि लेकर भी नहीं बना रहे घर, विभाग ने इतने लाभार्थियों को भेजे नोटिस; अब होगी वसूली

    जागरण संवाददाता, भभुआ। PM Awas Yojana News जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक 48,029 पीएम आवास बनाने की स्वीकृति मिली थी। जिसमें से 46,846 आवास को पूर्ण कर लिया गया है।

    1183 लाभुकों के द्वारा राशि लेने के बाद भी आवास को पूर्ण नहीं किया गया है। आवास पूर्ण करने के लिए उजला व लाल नोटिस दिए गए। इसके बावजूद आवास पूर्ण नहीं किया गया।

    463 लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई!

    एमआईएस पदाधिकारी सुधीर कुमार पांडेय ने बताया आवास पूर्ण नहीं करने वाले 463 लाभुकों पर नीलाम पत्र वाद दायर किया गया है। 14 लाभुकों से राशि वसूली की गई है।

    उन्होंने कहा कि 1183 लाभुकों के द्वारा राशि लेकर आवास को पूरा नहीं किया गया है। आवास नहीं पूरा करने वाले 972 लाभुकों को उजला व 849 को लाल नोटिस दिया गया है।

    प्रखंडवार स्वीकृत आवासों की संख्या

    प्रखंड - स्वीकृत आवासों की संख्या

    • अधौरा- 2193
    • भभुआ- 6854
    • भगवानपुर- 4213
    • चैनपुर- 8829
    • चांद-4919
    • दुर्गावती-3826
    • कुदरा- 3371
    • मोहनियां- 5024
    • नुआंव- 2131
    • रामगढ- 2492
    • रामपुर- 4177

    प्रखंडवार बने आवास की संख्या

    प्रखंड - बने आवासों की संख्या

    • अधौरा-1816
    • भभुआ- 6712
    • भगवानपुर-4136
    • चैनपुर- 8779
    • चांद-4824
    • दुर्गावती-3747
    • कुदरा- 3309
    • मोहनियां- 4944
    • नुआंव- 2083
    • रामगढ- 2435
    • रामपुर- 4061

    राशि लेकर आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों की संख्या

    प्रखंड - राशि लेकर आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों की संख्या

    • अधौरा- 377
    • भभुआ- 142
    • भगवानपुर-77
    • चैनपुर- 50
    • चांद-95
    • दुर्गावती-79
    • कुदरा- 62
    • मोहनियां- 80
    • नुआंव- 48
    • रामगढ- 57
    • रामपुर- 116

    प्रखंडवार उजला नोटिस निर्गत लाभुकों की संख्या

    • अधौरा- 361
    • भभुआ- 142
    • भगवानपुर- 28
    • चैनपुर- 99
    • चांद-44
    • दुर्गावती-46
    • कुदरा- 57
    • मोहनियां- 12
    • नुआंव- 15
    • रामगढ- 52
    • रामपुर-116

    लाल नोटिस निर्गत लाभुकों की संख्या

    • अधौरा- 299
    • भभुआ-142
    • भगवानपुर- 28
    • चैनपुर- 59
    • चांद-37
    • दुर्गावती-10
    • कुदरा- 57
    • मोहनियां- 35
    • नुआंव- 14
    • रामगढ-52
    • रामपुर- 116

    नालीम पत्र वाद दायर लाभुकों की संख्या

    • अधौरा- 226
    • भभुआ- 104
    • भगवानपुर- 27
    • चैनपुर- 00
    • चांद-00
    • दुर्गावती-4
    • कुदरा- 29
    • मोहनियां- 10
    • नुआंव- 22
    • रामगढ- 15
    • रामपुर- 26

    ये भी पढ़ें- Bihar News: 'ऐ भइया मुखिया जी बड़ा चोर है...', प्रशांत किशोर ने सीतामढ़ी के लोगों से क्यों कहा- बिहार में भ्रष्टाचार नहीं

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ें- सुधाकर के 'मुंह पर थूक दो' वाले बयान पर बिहार में सियासी घमासान, पहले JDU MLC ने बोला हमला और अब कांग्रेस ने किया किनारा