विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सुधाकर के 'मुंह पर थूक दो' वाले बयान पर बिहार में सियासी घमासान, पहले JDU MLC ने बोला हमला और अब कांग्रेस ने किया किनारा

By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
Published: Mon, 09 Oct 2023 12:58 PM (IST)

पूर्व मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह इन दिनों अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने लोगों को ...और पढ़ें

सुधाकर के 'मुंह पर थूक दो' वाले बयान पर बिहार में सियासी घमासान
सुधाकर के 'मुंह पर थूक दो' वाले बयान पर बिहार में सियासी घमासान

HighLights

  1. जदयू एमएलसी बोले- बिहार सरकार कर रही है अच्छा काम
  2. कांग्रेस नेता समीर कुमार सिंह ने कहा, नहीं करनी चाहिए ऐसी टिप्पणी

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में एक बार फिर सियासी घमासान मचता दिखाई दे रहा है। ताजा विवाद राजद के विधायक सुधाकर सिंह के बयान को लेकर है। सुधाकर ने रविवार को भभुआ में हुई किसान महापंचायत में विवादित बयान दिया था। इसे लेकर एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ने सुधाकर पर हमला बोला है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी भी बचाव की मुद्रा में आती दिखाई दे रही है।

वहीं, जदयू एमएलसी (JDU) खालिद अनवर ने RJD विधायक सुधाकर सिंह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि  सुधाकर सिंह किसी मानसिक बीमारी के शिकार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता मालिक है और अधिकारी सेवक है। अधिकारी से संयम तरीके से बात करने की जरूरत है। 

कांग्रेस नेता ने कहा, नहीं करनी चाहिए बेकार की टिप्पणी 

जदयू एमएलसी ने आगे यह भी कहा कि किसान के लिए बिहार सरकार बेहतर काम कर रही है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने सुधाकर सिंह के उकसाने वाले बयान से किनारा कर लिया। कांग्रेस नेता समीर कुमार सिंह ने भी मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को बेकार की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। 

अधिकारियों पर सुधाकर सिंह ने की थी विवादित टिप्पणी

कांग्रेस नेता ने यह भी कहा कि सरकार के खिलाफ टिप्पणी करना ठीक नहीं है। बिहार में अफसरशाही हावी है, सरकार मामले को देखेगी। 

गौरतलब है कि पूर्व कृषि मंत्री व विधायक सुधाकर सिंह ने रविवार को एक मंच को संबोधित करते हुए अधिकारियों को लेकर विवादित टिप्पणी की थी।

यह भी पढ़ें- 'मुंह पर थूक दो, अधिकारी को फटे जूते की माला पहनाओ'; RJD के पूर्व कृषि मंत्री की लोगों को अजीबोगरीब सलाह

उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी नहीं सुनते तो उन्हें जूते की माला पहनाएं। इसके अलावा, पूर्व कृषि मंत्री ने अपने संबोधन के दौरान अधिकारियों के मुंह पर थूकने तक की बात कह दी। इसके बाद जदयू और कांग्रेस नेताओं का बयान सामने आया है।  

यह भी पढ़ें- 'बयानवीर' सुधाकर सिंह का फिर CM नीतीश पर हमला, कहा- सुशासन की सरकार को टेकुआ की तरह कर देंगे सीधा