विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kaimur News: वन विभाग की भूमि में अवैध तरीके से जोताई, ट्रैक्टर जब्त और चालक भी गिरफ्तार

By Prince ShubhamEdited By: Mukul Kumar
Published: Thu, 14 Dec 2023 04:06 PM (IST)

वन विभाग की भूमि में जोताई कर रहे ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही उसके चालक ...और पढ़ें

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

HighLights

  1. विभाग को मिली थी गुप्त सूचना
  2. अवैध रूप से जोताई कोड़ाई करने की सूचना

जागरण संवाददाता, भभुआ। भभुआ जिले के चुआं सुरक्षित वन में कराए गए पौधारोपण में बुधवार की देर शाम अवैध रूप से जोताई कोड़ाई करने की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। साथ ही उसके चालक को भी गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार चालक भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुआं गांव निवासी बलिस्टर बिंद का पुत्र नीरज कुमार बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार, वन प्रमंडल पदाधिकारी चंचल प्रकाशम के निर्देशानुसार वन क्षेत्र में गश्ती कर रहे दल को यह सूचना मिली कि चुआं सुरक्षित वन में अवैध रूप से जोताई कोड़ाई की जा रही है।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

सूचना मिलते ही मुंडेश्वरी वन परिसर के वनपाल विनित कुमार अन्य कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। जहां ट्रैक्टर से जोताई की जा रही थी। टीम ने तत्काल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि वन प्रमंडल पदाधिकारी के द्वारा गश्ती दल का गठन किया गया है। जिसके द्वारा लगातार वन क्षेत्र में गश्ती की जा रही है। पूर्व में भी दो जगहों पर इसी तरह वन भूमि पर जोताई करने के दौरान वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें- साधु यादव की बेटी बनी दुल्हन; BJP सांसद तो दिखे पर लालू परिवार नहीं पहुंचा मामा के घर, देखिए Photos

यह भी पढ़ें- Bullet Train: बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बनेंगे ये चार स्टेशन, मिट्टी जांच के बाद शुरू होगा भूमि अधिग्रहण; मिलेगा मुआवजा