Move to Jagran APP

भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, लगा जाम

संविधान बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार को आयोजित भारत बंद कार्यक्रम के समर्थन में विपक्षी दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 11:09 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 11:09 PM (IST)
भारत बंद के समर्थन में सड़क  पर उतरे कार्यकर्ता, लगा जाम
भारत बंद के समर्थन में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, लगा जाम

संविधान बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर मंगलवार को आयोजित भारत बंद कार्यक्रम के समर्थन में विपक्षी दल के कार्यकर्ता सड़क पर उतर गए। अपने-अपने पार्टी का झंडा लेकर सभी कार्यकर्ता नगर के एकता चौक पर जुटे। जहां कार्यकर्ताओं ने सड़क को जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि ईवीएम हटाओ, संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ और पेपर ट्रेल से रिकाउंटिग से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चुनाव आयोग द्वारा लागू करने से इन्कार करना यह चुनाव आयोग द्वारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहलेना, संविधान विरोधी दस प्रतिशत आर्थिक आधार पर दिए गए आरक्षण के विरोध सहित कुल छह मुद्दों को लेकर यह कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम में भारत मुक्ति मोर्चा, बहुजन क्रांति मोर्चा, राष्ट्रीय मूल निवासी महिला संघ, भारतीय विद्यार्थी मोर्चा, भीम आर्मी, राजद, रालोसपा, बहुजन मुक्ति पार्टी, हम सहित कुल 74 संगठन के कार्यकर्ता शामिल थे। कार्यकर्ताओं के जाम करने से एकता चौक से लेकर सदर अस्पताल तक वाहनों की कतार लग गई। पैदल चलने वाले लोगों को निकलने के लिए भी जगह नहीं बची थी। जिसके चलते लोग किसी तरह दूसरे रास्ते से निकले। वहीं, बाइक या साइकिल चालक वार्डो की गलियों से होकर निकल गए। लेकिन चार पहिया वाहनों को जाम छूटने तक का इंतजार करना पड़ा। लगभग एक घंटा के बाद कार्यकर्ताओं ने जाम हटाया। इसके बाद आवागमन सुचारू हुआ। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी जाम हटवाने में परेशान रही।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.