मार्केट कांप्लेक्स निर्माण के विरोध में भभुआ बाजार बंद
नगर परिषद कार्यालय परिसर में मार्केट कांप्लेक्स निर्माण के विरोध में अब वार्ड के लोग भी आगे आने लगे हैं। बुधवार को नगरपालिका मैदान बचाओ संघर्ष समिति के साथ नगर के कई वार्ड के लोगों ने भी नगर में प्रदर्शन करते हुए भभुआ बाजार की दुकानों को बंद कराया।
नगर परिषद कार्यालय परिसर में मार्केट कांप्लेक्स निर्माण के विरोध में अब वार्ड के लोग भी आगे आने लगे हैं। बुधवार को नगरपालिका मैदान बचाओ संघर्ष समिति के साथ नगर के कई वार्ड के लोगों ने भी नगर में प्रदर्शन करते हुए भभुआ बाजार की दुकानों को बंद कराया। इसके पूर्व नगरपालिका मैदान में काफी संख्या में लोग जुटे। वक्ताओं ने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा लगातार भ्रामक बयान दिया जा रहा है कि 2002 में तत्कालीन पर्यावरण मंत्री, विधायक और जिला समाहर्ता द्वारा शिलान्यास किया गया था। जबकि 2002 का शिलान्यास नगरपालिका मैदान में नहीं कार्यालय के समक्ष भरे गए पोखर में सब्जी मार्केट बनाने का फैसला लिया गया था। जिसका नक्शा का बोर्ड कार्यालय में अभी तक लगा हुआ है।
मौके पर नगर परिषद भभुआ के सभापति उर्मिला देवी के द्वारा मार्केट कांप्लेक्स नहीं बनाने देने का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में विजय यादव, भोलानाथ यादव, जनार्दन उपाध्याय, रंगलाल पासवान, बिग्गू शर्मा, बलदाऊ सिंह, बबन सिंह, लुटावन प्रसाद, देवलाल पासवान, अजय सिंह, हरिद्वार तिवारी सहित नगर के विभिन्न वार्डों के काफी संख्या में लोग शामिल हुए।