आश्रित की पत्नी को दिया पारिवारिक योजना का लाभ
प्रखंड के भीतरीबांध पंचायत के भीतरीबांध गांव में बीडीओ अरविद कुमार सिंह ने मृतक की पत्नी नौरंगी देवी को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये का चेक बुधवार को प्रदान किया।
प्रखंड के भीतरीबांध पंचायत के भीतरीबांध गांव में बीडीओ अरविद कुमार सिंह ने मृतक की पत्नी नौरंगी देवी को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपये का चेक बुधवार को प्रदान किया। इस मौके पर मुखिया अंबिका राम, पंचायत सचिव यमुना राम, पूर्व प्रमुख घूरा सिंह यादव, आवास सहायक सतेंद्र सिंह, मनु कुमार, शिक्षक अरुण सिंह सहित अन्य कर्मी व ग्रामीण जनता उपस्थित थे। बता दें कि बीते रविवार की शाम में राम जी सिंह यादव के पुत्र मोती सिंह यादव सिवान में भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश से बचने के लिए महुआ के पेड़ के नीचे छिप गए। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई थी। बीडीओ ने बताया कि पारिवारिक लाभ के तहत बीस हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। जबकि मृत्यु का सभी कागज दुरुस्त करने के बाद अंचल कार्यालय से आपदा विभाग द्वारा चार लाख की राशि भी दी जाएगी।