Move to Jagran APP

भभुआ नगर में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव

कैमूर। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को भभुआ नगर में एक और कोरोना का पॉजिटिव मरीज मिल गया। 45 वर्षीय इस वर्षीय के संक्रमित पाए जाने के बाद मरीजों की संख्या 28 हो गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 May 2020 09:56 PM (IST)Updated: Sun, 03 May 2020 09:56 PM (IST)
भभुआ नगर में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव

कैमूर। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को भभुआ नगर में एक और कोरोना का पॉजिटिव मरीज मिल गया। 45 वर्षीय इस वर्षीय के संक्रमित पाए जाने के बाद मरीजों की संख्या 28 हो गई। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. अरुण कुमार तिवारी ने की। रविवार को कुल 32 लोगों की रिपोर्ट जारी की गई। इसमें एक पॉजिटिव व 31 निगेटिव पाए गए हैं।

loksabha election banner

भभुआ नगर के नए वार्ड में कोरोना का पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन के बीच भी हड़कंप मच गया। वहीं उस वार्ड के लोगों में भी दहशत हो गई। प्रशासन द्वारा उस वार्ड की तहकीकात कर सील किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।

बता दें कि इसके पूर्व कुल 27 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसमें चैनपुर, भभुआ, दुर्गावती व मोहनियां के लोग शामिल हैं। भभुआ नगर में नया पॉजिटिव मिलने के बाद दो वार्ड संक्रमित क्षेत्र में आ गए हैं। जिन जगहों पर पॉजिटिव मरीज मिले हैं उन जगहों को जोन में बांटकर प्रशासन द्वारा विशेष नजर रखी जा रही है। उन जगहों में किसी के घर से बाहर निकलने व उस वार्ड में किसी बाहरी के जाने पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सभी तरह की आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति प्रशासन के स्तर से ही कराई जा रही है। उल्लेखनीय है कि रविवार को 32 की रिपोर्ट आने के बाद भी अभी 60 लोगों का सैंपल जांच के लिए पेंडिग में है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.