Move to Jagran APP

अनंत चर्तुदशी पर्व पर मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना

कैमूर । प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार को अनंत चर्तुदशी का पर्व मनाया गया। कई लो

By JagranEdited By: Published: Wed, 06 Sep 2017 03:02 AM (IST)Updated: Wed, 06 Sep 2017 03:02 AM (IST)
अनंत चर्तुदशी पर्व पर मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना
अनंत चर्तुदशी पर्व पर मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना

कैमूर । प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में मंगलवार को अनंत चर्तुदशी का पर्व मनाया गया। कई लोग घरों में तो कई लोग मंदिरों में जाकर विधि- विधान पूर्वक भगवान अनंत की पूजा-अर्चना किए। अधिकांश घरों में कई तरह के मीठे पकवान बनाकर भगवान अनंत देव को प्रसाद स्वरूप चढ़ाया गया। बताया जाता है कि भगवान अनंत देव को सूत्र चढ़ाया जाता है। पूजा के बाद उस सूत्र को रक्षा सूत्र अनंत देव के तुल्य मानकर हाथों में पहना जाता है। यह पर्व भादो मास शुक्ल पक्ष की चर्तुदशी को मनाया जाता है। जानकार बताते हैं कि अनंत देव को भगवान विष्णु के रूप माना जाता है। भगवान अनंत की पूजा करने से अनंत फल प्राप्त होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.