Move to Jagran APP

हल्की बूंदाबांदी के बीच नए साल में मां मुंडेश्वरी का दर्शन करने उमड़ी भीड़

बूंदाबांदी पर भारी पड़ गया श्रद्धाभींग कर किया मां का पुजा अर्चना संवाद सूत्रभगवानपुर नये साल का जश्न से पूर्व लोग मां मुंडेश्वरी का अर्शीवाद लेना नहीं भुलते। मां के दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही लोग जुटने लगे। वहीं नये साल की रात में ही बूंदाबांदी होने लगी। उसके बाद सुबह भी बूंदाबांदी शुरू रही। लेकिन बूंदाबांदी के बीच में श्रद्धालुओं की श्रद्धा कम नहीं हुई। बारिश में भींगते हुए लोग कतार में खड़े रहे। उसके बाद बारी बारी से मां मुंडेश्वरी का दर्शन पूजन लोगों ने किया। लोगों की मानें तो नया साल में मां का दर्शन करने के बाद साल के अच्छे से गुजरने की कामना करते है। सुबह जब मां का आरती हुआ। उसके बाद से ही भीड़ उमड़ना शुरू हुआ। आलम ये रहा ैिकि मां के दर्शन पूजन करने के लोगों के वाहन धाम में पहुंचने लगे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jan 2020 05:41 PM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2020 05:41 PM (IST)
हल्की बूंदाबांदी के बीच नए साल में मां मुंडेश्वरी का दर्शन करने उमड़ी भीड़

नए साल का जश्न से पूर्व लोग मां मुंडेश्वरी का आशीर्वाद लेना नहीं भूलते। मां के दर्शन पूजन के लिए बुधवार की सुबह से ही लोग जुटने लगे। वहीं नए साल की रात में ही बूंदाबांदी होने लगी। उसके बाद सुबह भी बूंदाबांदी शुरू रही। लेकिन बूंदाबांदी के बीच श्रद्धालुओं की श्रद्धा कम नहीं हुई। बारिश में भींगते हुए लोग कतार में खड़े रहे। उसके बाद बारी बारी से मां मुंडेश्वरी का दर्शन पूजन लोगों ने किया। लोगों की मानें तो नया साल में मां का दर्शन करने के बाद साल के अच्छे से गुजरने की कामना करते है। सुबह जब मां का आरती हुआ। उसके बाद से ही भीड़ उमड़ना शुरू हुआ। आलम ये रहा कि मां के दर्शन पूजन करने के लोगों के वाहन धाम में पहुंचने लगे। इस दौरान करीब आधा घंटा से अधिक समय तक पहाड़ी पर जाने वाला रास्ता जाम रहा। बारी बारी से वाहनों को रोककर जाम को हटाया गया। इस दौरान मां की प्रतिमा को पूरे भव्य रूप से सजाया गया था। मां के दर्शन पूजन के बाद लोगों ने परिक्रमा भी लगाया। इस दौरान कई लोगों ने प्रसाद का भी वितरण किया। उसके बाद मां मुंडेश्वरी धाम में लोगों ने पिकनिक मनाया। इस दौरान कई युवाओं ने बाटी चोखा व अन्य खाद्य सामग्री बना कर सभी ने स्वाद चखा। नए साल में दर्शन करने के लिए काफी दूर दूर से लोग पहुंचे। मां मुंडेश्वरी के मंदिर के आसपास भी काफी सजावट की गई थी। धार्मिक न्यास परिषद की ओर से काफी व्यवस्था कि गई थी। मौके पर बक्सर, चंदौली, गाजीपुर, गोरखपुर, सासाराम, कोचस व पटना से एक टीम दर्शन पूजन के लिए पहुंची।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.