Bihar Politics: भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, आरक्षण और यूजीसी पर उठाए सवाल
भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजय शंकर पांडेय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पद से इस्तीफा दे दिया है। ...और पढ़ें

भाजपा नेता अजय शंकर पांडेय ने दिया इस्तीफा, आरक्षण और यूजीसी पर उठाए सवाल
HighLights
अजय शंकर पांडेय ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ी।
आरक्षण और यूजीसी कानूनों पर समाज को गुमराह करने का आरोप।
21 साल की सेवा के बाद पार्टी में उपेक्षित महसूस किया।
संवाद सूत्र, भगवानपुर। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय शंकर पांडेय ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजकर अपना इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है। अजय शंकर पांडेय ने पत्र में कहा है कि वे पिछले 21 वर्षों से निरंतर पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं।
'आरक्षण और यूजीसी पर गुमराह किया जा रहा...'
उन्होंने आरोप लगाया कि देश में आरक्षण और यूजीसी जैसे कानूनों के माध्यम से सर्व समाज को गुमराह किया जा रहा है। इससे उनके जैसे निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ता स्वयं को पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि काफी विचार-विमर्श के बाद उन्होंने समाजहित को ध्यान में रखते हुए पार्टी एवं अपने पद से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को 4 सितंबर 2026 को पत्र भेजकर इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की है।
युवा वर्ग में मची खलबली
अजय शंकर पांडेय के पार्टी छोड़ने की खबर क्षेत्र में फैलते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। खासकर युवा वर्ग में इसको लेकर खलबली मच गई।
उनके समर्थकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं के बीच भी इस्तीफे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
यह भी पढ़ें- लालू, कुशवाहा और चिराग... PK ने सियासी मंच से खेला जाति का नया दांव, गठबंधन पर भी खुलकर बोले
यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर ने आरक्षण पर साफ किया रुख, बताया किस बात की होनी चाहिए समीक्षा
