अधौरा में भी अच्छी बारिश से खुशी
कैमूर। जिले के पहाड़ी प्रखंड अधौरा में इस वर्ष अब तक अच्छी बारिश हुई है। इससे प्रखंड के
कैमूर। जिले के पहाड़ी प्रखंड अधौरा में इस वर्ष अब तक अच्छी बारिश हुई है। इससे प्रखंड के किसानों में काफी खुशी है। प्रखंड में अन्य प्रखंडों की तरह ही प्रतिदिन हल्की फुल्की बारिश हुई है। अबतक प्रखंड में 455 एमएम रिकार्ड वर्षा हुई है। अच्छी बारिश होने के नतीजा रहा कि अधौरा प्रखंड में भी 60 प्रतिशत धान की रोपनी हो गई। जुलाई के बाद अगस्त में भी अधौरा में काफी अच्छी बारिश हुई। पिछले साल सभी प्रखंडों से अधौरा की स्थिति काफी खराब थी। पिछले साल अगस्त के बाद एक बूंद पानी जिले में नहीं हुआ था। इस साल अब तक के वर्षापात से अधौरा में पानी और धान की फसल अन्य प्रखंडों के समान ही है। अब आगे बारिश कैसी होती है यह देखना है। किसानों में एक तरफ वर्षापात से खुशी है तो वहीं पिछले साल की स्थिति की याद आने पर चिंता भी हो रही है। क्या पता पिछले साल वाली स्थिति आई तो सब बर्बाद भी हो सकता है। क्योंकि अभी धान के फसल में चार नक्षत्र बाकी है। अगस्त के अंतिम समय में मघा नक्षत्र चल रहा है। इसके बाद पूर्वा, उत्तरा और हथिया बाकी है। किसानों के अनुसार बारिश की वास्तव में सबसे ज्यादा जरूरत हथिया नक्षत्र में ही होती है। यदि हथिया नक्षत्र में बारिश अच्छी हुई तो धान की फसल बर्बाद नहीं होगी।