पुलिस पर फायरिग कर भाग निकला आरोपी, स्वजनों ने की हाथापाई
कैमूर। थाना क्षेत्र के भिट्टी गांव में गोलीबारी के आरोपित को पकड़ने गई पुलिस पर गुरुवार को फायरिग कर दी। आरोपित के स्वजनों ने पुलिस पदाधिकारी व जवान से मारपीट की। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं।
कैमूर। थाना क्षेत्र के भिट्टी गांव में गोलीबारी के आरोपित को पकड़ने गई पुलिस पर गुरुवार को फायरिग कर दी। आरोपित के स्वजनों ने पुलिस पदाधिकारी व जवान से मारपीट की। हालांकि गोली किसी को लगी नहीं। फायरिग के बाद आरोपित भाग निकला।
ज्ञात हो कि बीते 28 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा में डीजे बजाने से मना करने पर भिट्टी ग्राम निवासी राकेश पासवान उर्फ टुन्ना पासवान ने गांव के ही अजय कुमार सिंह पर गोली चला दी थी। गोली उसके जांघ में लगी थी। इस मामले में आरोपित राकेश पासवान फरार था। पुलिस को सूचना मिली कि राकेश घर पर आया है।
इसके बाद मोहनियां के थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह, एसआइ राजीव कुमार यादव पुलिस बल के साथ उसके घर पहुंचे। पुलिस को देखते ही राकेश तमंचे से फायरिग करते हुए भाग निकला। आरोपी के स्वजनों ने भी पुलिस का विरोध करते हुए हाथापाई की। पुलिस ने राकेश के पिता, चाचा व दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद ने बताया कि भिट्टी गांव निवासी राकेश पासवान बीते 28 अक्टूबर को डीजे बजाने से मना करने पर गांव के ही एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया था। तभी से वह फरार था। गुरुवार को उसके गांव में आने की पुलिस को सूचना मिली। उसकी गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के नेतृत्व में टीम गई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए राकेश पासवान पुलिस पर गोली चलाते हुए भाग निकला। इसके बाद आरोपी के पिता, दो भाई व चाचा पुलिस से उलझ गए और हाथापाई करने लगे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। राकेश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उसके घर की कुर्की के लिए न्यायालय से आदेश लिया जाएगा।