विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैमूर में फ्री बनने वाले आधार के लिए वसूले जा रहे पैसे, नए के नाम पर ₹250 और अपडेट के लिए ले रहे ₹225 

Published: Wed, 14 Oct 2026 07:00 AM (IST)

कैमूर के रामगढ़ ब्लॉक परिसर में आधार कार्ड सेवा केंद्र पर नए आधार और अपडेट के लिए मनमानी फीस वसूली जा रही है, जिससे ग्राहकों को परेशानी हो रही है।

आधार के लिए वसूले जा रहे पैसे

आधार के लिए वसूले जा रहे पैसे

HighLights

  1. रामगढ़ आधार केंद्र पर मनमानी फीस वसूली जा रही है।

  2. नए आधार के लिए ₹250, अपडेट के लिए ₹225 ले रहे।

  3. बीडीओ ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संवाद सूत्र, रामगढ़। रामगढ़ ब्लाक परिसर में जब आधार कार्ड सेवा केंद्र की दूसरी बार शुरुआत हुई तो लोगों को लगा कि आमजन को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। लेकिन जब इस आधार कार्ड सेवा केंद्र से मनमाने तरीके से वसूली होने लगी तो इसपर उंगली उठना स्वभाविक है। जिसके चलते ग्राहकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। 

ग्राहक प्रतिदिन ठगे जा रहे हैं। लेकिन ब्लाक परिसर में मौजूद पदाधिकारी इस तरह ध्यान नहीं देते। जबकि बोर्ड पर किसी तरह का नोटिस भी शुल्क विवरणी का नहीं लिखा गया है। जबकि शुल्क संबंधित विवरणी हर संबंधित विभाग में होना चाहिए। ताकि आमजनों को इसका लाभ मिल सके। 

आधार कार्ड बनवाने में जेब ढीली कर रहे

ग्राहक को सही जानकारी नहीं मिलने से नया आधार कार्ड बनवाने में अपनी जेब ढीली कर रहे हैं। ग्राहक डरवन के खुर्शीद अंसारी, महुअर के रमेश कुमार, गोड़सरा के बिमला कुंवर सहित कई लोगों ने बताया कि नया आधार कार्ड बनवाने के लिए भी इस सेवा केंद्र पर 250 रुपये लिया जा रहा है। 

जबकि आधार अपडेट करने के लिए 225 रुपए लिया जा रहा है। यही नहीं आधार से मोबाइल को लिंक करने के लिए 175 रुपये शुल्क रामगढ़ के आधार कार्ड सेवा केंद्र पर देय है। जिसे लोग नियम संगत नहीं बता रहे हैं। इस घोर अनियमितता की चर्चा बाजार में जोरों से है। 

ब्लाक परिसर के अधिकारी अनभिज्ञ 

मजे की बात तो यह है कि ब्लाक परिसर के अधिकारी भी इस कुव्यवस्था से अनभिज्ञ हैं। इस संबंध में केंद्र के संचालक आशीष कुमार ने बताया कि 230 रुपये नया आधार कार्ड व अपडेट के लिए 250 रुपये तक लिया जा रहा है। इसमें कुछ पैसा आनलाइन कटता है। शुल्क विवरणी से संबंधित सवाल पर वे चुप्पी साध लिए।

नया आधार कार्ड के लिए कोई शुल्क नहीं लगता। अपडेट व नाम व जन्म तिथि में सुधार कराने पर कुछ शुल्क कटता है। लेकिन इतना नहीं जितना आप बता रहे हैं। अगर ऐसा हो रहा है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - शाहरूख खान, बीडीओ

यह भी पढ़ें- बिहार में खेती से जुड़ी 86 मशीनों पर मिलेगा 80 प्रतिशत तक अनुदान, 31 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन