पहले दिन लगाए गए 8,400 पौधे
वन महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को हुआ।
वन महोत्सव की शुरुआत गुरुवार को हुआ। भगवानपुर प्रखंड में पहले दिन सात पंचायतों में 8400 पौधे लगाए गए। जिसमें शीशम, सागवान व कई फलदार पौधे शामिल हैं। वन महोत्सव का शुभारंभ प्रखंड मुख्यालय में फलदार अमरुद का पौधा लगाकर बीडीओ मयंक कुमार सिंह ने किया। पौधा लगाने के समय मनरेगा पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह, सीडीपिओ अंजू कुमारी, कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार व अन्य कर्मी उपस्थित थे। बीडीओ ने बताया कि वन महोत्सव 15 अगस्त तक चलेगा। दूसरी तरफ प्रखंड में स्थित सीवी रमन इंग्लिश स्कूल परिसर में पर्यावरण संरक्षण के लिए डायरेक्टर ओंकार नाथ चतुर्वेदी के नेतृत्व में पौधारोपण किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं से कहा कि अपने-अपने घरों व आसपास के लोगों को भी पौधारोपण करने के लिए जागरूक करें। साथ ही जिस पौधा को लगाए उसकी देखभाल भी करें। ताकि पौधा जीवित रहे और आगे चल कर उससे आमलोगों को लाभ मिले।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप