Move to Jagran APP

अनियंत्रित टेंपो के पलटने से सात महिलाएं घायल

स्थानीय प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के सबार पुल के पास एक टेंपो सोमवार की शाम अनियंत्रित होकर चाट में पलट गया। जिससे उस पर सवार सात महिलाएं घायल हो गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 09:16 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 09:16 PM (IST)
अनियंत्रित टेंपो के पलटने से सात महिलाएं घायल
अनियंत्रित टेंपो के पलटने से सात महिलाएं घायल

स्थानीय प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र के सबार पुल के पास एक टेंपो सोमवार की शाम अनियंत्रित होकर चाट में पलट गया। जिससे उस पर सवार सात महिलाएं घायल हो गई। मिली जानकारी के अनुसार निसिझा गांव में ¨सहासन ¨सह के ईंट भट्ठा पर काम करने वाली महिला मजदूर धनतेरस पर्व का बाजार करने गए चेनारी गई हुई थी। उन्हें लेकर टेंपो चेनारी से निसिझा ईंट भट्ठा पर आ रहा था। इसी दौरान सबार पुल के पास टेंपो अनियंत्रित होकर चाट में पलट गया। घायल महिलाओं में सभी महिलाएं सीतामढ़ी के पथेरा गांव की हैं। जिसमें ललिता चेरी, संजू चेरी, खुशबू चेरी, काजल चेरी, गुड़िया चेरी, रूमांती चेरी, रानी चेरी शामिल हैं। घायल महिलाओं ने बताया कि टेंपो का चालक रोहतास जिले के इंद्रपुरी थाना के दुर्गापुर गांव का शिवजी दुबे है जो शराब के नशे में टेंपो चला रहा था। मौके पर पहुंच कर करमचट थाना पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.