Move to Jagran APP

वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम घोषित, 5858 विद्यार्थियों को ई ग्रेड

बिहार शिक्षा परियोजना के अंतर्गत जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन परीक्षा 2018-19 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 May 2019 10:06 PM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 06:32 AM (IST)
वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम  घोषित, 5858 विद्यार्थियों को ई ग्रेड
वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम घोषित, 5858 विद्यार्थियों को ई ग्रेड

बिहार शिक्षा परियोजना के अंतर्गत जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का मूल्यांकन परीक्षा 2018-19 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया है। इसमें ई ग्रेड पाने वाले वर्ग एक से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं की संख्या 5858 है। पांचवीं व आठवीं के 1347 ई ग्रेड प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कक्षाएं इसी महीने प्रारंभ की जाएगी। जून में उनकी पुन: परीक्षा होगी। इसमें उत्तीर्ण होने पर उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश मिलेगा। अनुत्तीर्ण होने की स्थिति में उन्हें उसी कक्षा में पुन: पठन पाठन करना होगा।

loksabha election banner

संभाग प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि जिले में वर्ष 2018-19 के लिए वर्ग एक से पांच तक के लिए व वर्ग छह से आठ के लिए अलग अलग तिथियों में कार्यक्रम निर्धारित था। वर्ग पांच से लेकर आठ तक 16 से 20 मार्च 2019 तक वार्षिक मूल्यांकन का कार्य किया गया। जबकि वर्ग एक से पांच तक के लिए 25 से 28 मार्च तक वार्षिक मूल्यांकन हुआ। उसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं की जांच संकुल संसाधन केंद्र पर की गई। जिसमें अंक के आधार पर छात्र-छात्राओं को ए, बी, सी, डी व ई ग्रेड दिया गया। उन्होंने कहा कि ई ग्रेड के साथ-साथ डी ग्रेड पाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कक्षा की व्यवस्था की गई है।

वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा के वर्ग एक में कुल नामांकित बच्चों की संख्या 29437 थी जिसमें 23934 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। जबकि 5503 परीक्षा में शामिल नहीं हुए। इस तरह से वर्ग एक में 1440 बच्चों को ए ग्रेड मिला जबकि 10042 को बी, 10347 को सी, 1436 को डी व 675 को ई ग्रेड प्राप्त हुआ है। वर्ग दो में कुल 29583 बच्चे नामांकित थे जिसमें से 24528 परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 5053 ने परीक्षा छोड़ दी। 1466 बच्चों को ए ग्रेड मिला, जबकि 11084 को बी ग्रेड ,9666 सी, 1478 को डी, मिला जबकि 784 छात्र-छात्राओं को ई ग्रेड मिला। वर्ग तीन में 33637 छात्र-छात्राएं नामांकित थीं। जिसमें 27544 परीक्षा में शामिल हुए। 6093 ने परीक्षा छोड़ी। 1263 को ए ग्रेड, 11905 बी ग्रेड, 11921 सी, 1683 को डी, 792 को ई ग्रेड प्राप्त हुआ है। वर्ग चार में नामांकित बच्चों की संख्या 37452 थी। 31390 ने परीक्षा दी जबकि 6062 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में 1575 को ए, 14257 को बी, 12992 को सी, 1595 को डी, और 755 को ई ग्रेड मिला है। वर्ग पांच में 36533 ने परीक्षा देना था जबकि 31122 ने परीक्षा दी। वहीं 5312 ने परीक्षा छोड़ दी। जिसमें से 1563 को ए, 14322 को बी, 12707 को सी, 1668 को डी, 877 को ई ग्रेड प्राप्त हुआ है। वर्ग छह में 35449 नामांकित थे। जिसमें से 30470 परीक्षा में शामिल हुए जबकि 4979 ने परीक्षा छोड़ दी। जिसमें 1552 को ए, 14598 को बी, 12055 को सी, 1468 को डी, 806 को ई ग्रेड मिला है। वर्ग सात में 34382 छात्र-छात्राएं नामांकित थे जिसमें से 30224 ने परीक्षा दी। जिसमें से 4258 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के परिणाम में 2089 को ए, 15190 को बी, 11307 को सी,1194 को डी, तो 685 को ई ग्रेड मिला है। आठवीं वर्ग में 35525 नामांकित थे जिसमें से 31609 ने परीक्षा दी। कुल 3916 ने परीक्षा छोड़ दी। 3643 को ए, 18561 को बी, 7919 को सी, 991 को डी, और 470 को ई ग्रेड मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.