विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लोन और राजस्व नहीं चुकाने वालों की खैर नहीं, कैमूर में 5 हजार से अधिक बकाएदारों की गिरफ्तारी के आदेश

Published: Thu, 10 Sep 2026 02:41 PM (IST)

कैमूर जिले में सरकार और बैंकों से राशि लेकर वापस न करने वाले 5080 बकाएदारों पर गिरफ्तारी वारंट जारी किए ...और पढ़ें

कैमूर में 5 हजार से अधिक बकाएदारों की गिरफ्तारी के आदेश (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

कैमूर में 5 हजार से अधिक बकाएदारों की गिरफ्तारी के आदेश (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. कैमूर में 5080 बकाएदारों पर गिरफ्तारी वारंट जारी।

  2. सरकार और बैंकों के बकाया ऋण, राजस्व की वसूली।

  3. पुलिस अधीक्षक को वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु पत्र।

जागरण संवाददाता, भभुआ। जिले में सरकार व बैंकों से राशि लेकर वापस नहीं करने वाले बकाएदारों पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक जिले के 19 नीलाम पत्र न्यायालयों के द्वारा कार्रवाई करते हुए राशि वापसी नहीं करने वाले 5080 बकाएदारों पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। 

नीलाम पत्र विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के बैंक, खनन सहित राजस्व बकाया रहने पर संबंधित विभागों के द्वारा राशि की वसूली के लिए वाद दायर किया गया था। वाद दायर होने के बाद सुनवाई के लिए नोटिस भेजी गई। 

लेकिन बार-बार नोटिस पर उपस्थित नहीं होने के बाद जिले के 5080 बकाएदारों पर गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया है। विभाग के द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए डीएम के आदेश पर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।

राजस्व समय पर जमा नहीं करने पर जारी होता है गिरफ्तारी वारंट

बैक से ऋण लेकर या सरकार का राजस्व समय पर जमा नहीं करने पर बकाएदारों पर राशि की वसूली के लिए वाद दायर किया जाता है। वाद दायर करने के बाद बकाएदार को राशि की अदायगी करने के लिए नोटिस जारी किया जाता है। नोटिस के बाद बकाएदार के द्वारा राशि नहीं जमा की जाती है और न ही वाद की सुनवाई के दौरान उपस्थित रहते है। 

ऐसी स्थिति में नीलाम पत्र वाद पदाधिकारी के द्वारा वारंट जारी किया जाता है। ताकि बकाएदारों को गिरफ्तार कर बकाया राजस्व व बैंकों की बकाया राशि वसूली की जा सके। 

कैमूर में जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम की सबसे ज्यादा राशि रखने वाले दस बकाएदारों की पहचान की गई है। इसके अलावा अन्य जिलों के 44 बकाएदार भी शामिल है। जिन पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

जिला नीलामपत्र पदाधिकारी ने बताया कि जिले के 19 नीलाम पत्र वाद पदाधिकारियों के द्वारा सुनवाई के बाद 5080 बकाएदारों पर बाडी वारंट जारी किया गया है। ताकि वारंटियों को गिरफ्तार कर बकाया राजस्व की वसूली की जाए। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा गया है।- उज्जवल कुमार, जिला नीलामपत्र वाद,पदाधिकारी

जिले में थानावार गिरफ्तारी के लिए बकाएदारों की जारी वारंट संख्या

  • थाना भभुआ- 888
  • थाना सोनहन- 244
  • थाना बेलाव-159
  • थाना करमचट- 76
  • थाना भगवानपुर-334
  • थाना अधौरा- 50
  • थाना चांद-558
  • थाना चैनपुर-529
  • थाना दुर्गावती- 423
  • थाना मोहनियां- 378
  • थाना रामगढ-348
  • थाना नुआंव-173
  • थाना कुढ़नी- 98
  • थाना कुदरा- 761
  • थाना कुछिला-19
  • अन्य जिला के -44