Move to Jagran APP

कैमूर निबंधन विभाग चौथे स्थान पर आया रैंकिग में

राज्य निबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के अंतर्गत जिलावार रैंकिग की। जिसमें कैमूर जिले को पूरे राज्य में दिए गए लक्ष्य के अनुरूप बेहतर कार्य करने पर चौथा स्थान प्राप्त हुआ है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Apr 2019 10:01 PM (IST)Updated: Mon, 29 Apr 2019 10:01 PM (IST)
कैमूर निबंधन विभाग चौथे स्थान पर आया रैंकिग में
कैमूर निबंधन विभाग चौथे स्थान पर आया रैंकिग में

राज्य निबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2018-19 के अंतर्गत जिलावार रैंकिग की। जिसमें कैमूर जिले को पूरे राज्य में दिए गए लक्ष्य के अनुरूप बेहतर कार्य करने पर चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। कैमूर जिले का निबंधन विभाग लगातार सकारात्मक कार्य कर रहा है। निबंधन विभाग के द्वारा सभी जिलों में दस्तावेज का निबंधन और निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त राजस्व को लेकर राज्य मुख्यालय द्वारा सूची जारी की गई है। जिसमें भागलपुर जिले को प्रथम स्थान मिला है। इसके बाद भोजपुर, शेखपुरा तब कैमूर चौथे नंबर पर है। इस तरह से पूरे प्रदेश में राज्य मुख्यालय द्वारा बनाई गई वन टू टेन रैंकिग में कैमूर जिले को चौथे स्थान पर शामिल किया गया है। बता दें कि कैमूर जिले के निबंधन विभाग द्वारा लगातार बेहतर कार्य किए जाने से आमलोगों को भी भारी सुविधा मिल रही है। दस्तावेज लिखने वाले दस्तावेज लेखक भी विभाग के कार्यों से संतुष्ट बताए जा रहें हैं। बता दें कि भागलपुर जिले को प्रथम स्थान प्राप्त किया है जिसमें उपस्थित दस्तावेजों की संख्या 28073 है। इस जिले का लक्ष्य 183.00 करोड़ तथा प्राप्ति 182.59 है। प्राप्ति प्रतिशत 99.78 है। इसी तरह भोजपुर जिले में दस्तावेजों की संख्या 30225, लक्ष्य 136 करोड़, प्राप्ति 133.43 तथा प्रतिशत 98.11 है। शेखपुरा में दस्तावेज की संख्या 8764, लक्ष्य 21 करोड़, प्राप्ति 20.45 करोड़, प्रतिशत 97.38 प्रतिशत है। वहीं कैमूर जिले में दस्तावेज की संख्या 17477, प्राप्ति 49 करोड़, प्राप्ति 47.69 करोड़ व प्रतिशत 97.33 है। इस संबंध में पूछे जाने पर जिला अवर निबंधक तारकेश्वर पांडेय ने बताया कि कैमूर जिले ने दिए गए लक्ष्य को लगभग शत प्रतिशत प्राप्त करने के करीब है। इस वित्तीय वर्ष में और बेहतर प्रदर्शन रहेगा। जिससे कैमूर को प्रदेश में बेहतर स्थान मिल सके।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.