जिला नियंत्रण कक्ष में 412 लोगों ने सुनाई फरियाद
कैमूर। कोरोना वायरस से जुड़ी किसी जानकारी को प्राप्त करने के लिए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम में लगातार जिले के अलावा अन्य प्रदेशों में फंसे लोगों द्वारा फोन अपनी समस्या सुनाई जा रही है। अब तक कुल 412 लोगों ने फोन के माध्यम से सूचना दी है।
कैमूर। कोरोना वायरस से जुड़ी किसी जानकारी को प्राप्त करने के लिए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम में लगातार जिले के अलावा अन्य प्रदेशों में फंसे लोगों द्वारा फोन अपनी समस्या सुनाई जा रही है। अब तक कुल 412 लोगों ने फोन के माध्यम से सूचना दी है। शनिवार को जिला नियंत्रण कक्ष में रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दरौली गांव के अरशद अली ने फोन कर बताया कि परिवार के छह लोग खाद्यान्न के अभाव में भूखे रह रहे हैं। उन्होंने परिजनों की भूख मिटाने के लिए खाद्यान्न उपलब्ध कराने की मांग की। जिस पर कंट्रोल रूम के द्वारा संबंधित प्रखंड क्षेत्र के बीडीओ से खाद्यान्न उपलब्ध कराने के संबंध में कहा गया। जिला प्रशासन त्वरित कार्रवाई करते हुए खाद्यान्न उपलब्ध कराने की कार्रवाई कर रहा है। कंट्रोल रूम के नोडल पदाधिकारी अरविद कुमार ने बताया कि जिला कंट्रोल रूम में बीमारी से जुड़े हुए 179, मजदूरों से जुड़े मामले 188 व अन्य 45 मामले आए हैं। इनमें से उनकी समस्या को ध्यान में रखते हुए आपदा विभाग को मेल के माध्यम से सूचना अवगत कराई जा रही है। इसके अलावा जिले के वैसे लोग जो अन्य राज्यों में लॉकडाउन के दौरान फंसे हुए हैं उन लोगों को भी संबंधित राज्यों के पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित कर सहायता पहुंचाने का काम जिला प्रशासन द्वारा किया गया है और लगातार सूचनाएं मिलने पर किया भी जा रहा है।