4.11 एमएम बारिश से रबी फसल को फायदा
2019 में प्रकृति किसानों पर मेहरबान दिख रहा है। तभी तो जिले में जनवरी में ही अब तक दो बार बारिश हो चुकी है। इससे जिले के किसानों में खुशी देखी जा रही है। जनवरी में अब तक यहां 4.11 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इस माह में 26.35 एमएम औसत वर्षापात निर्धारित है। कुल मिलाकर देखा जाए तो वर्षापात से 84.40 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि इसी बारिश से किसानों को खेतों की ¨सचाई में काफी हद तक राहत मिली है। बता दें कि 7 और 23 जनवरी को जिले में बारिश हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह बारिश दलहन तथा तेलहन फसल के साथ साथ गेहूं की फसल के लिए भी फायदेमंद होगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार ने बताया की किसानों को इस हल्की बारिश से ज्यादा फायदा होगा। अभी फसल पर कुछ किट लगे हुए थे। इस बारिश से वो रोग कम हो जाएगा। इसके अलावा फसल की प्रगति में यह बारिश काफी सहायक होगा। उन्होंने बताया की जो किसान चना की फसल की ¨सचाई नहीं किए हैं। उनको अब फसल की ¨सचाई करने की जरूरत नहीं है। बल्कि खरपतवारनाशक दवा का छिड़काव कर सकते हैं। इसके अलावा गेहूं, चना, सरसों के साथ साथ अलसी, मसूर को भी फायदा होगा।
प्रखंड एमएम में बारिश
अधौरा 3
भभुआ 13.4
भगवानपुर 5.4
चैनपुर 00
चांद 4.2
दुर्गावती 2.8
कुदरा 3.2
मोहनियां 4
नुआंव 3
रामगढ़ 6
रामपुर 2
जिले का औसत 4.11