निर्माणाधीन इंजीनियरिग कॉलेज में कटिहार के 225 मजदूर फंसे
कैमूर। भगवानपुर प्रखंड के जैतपुर कला पंचायत के समीप बन रहे इंजीनियरिग कॉलेज में प्रधानमंत्री के अचानक किए गए लॉकडाउन के बाद 225 मजदूर फंस गए हैं। ये सभी मजदूर कॉलेज में प्रतिदिन काम कर रहे थे।
कैमूर। भगवानपुर प्रखंड के जैतपुर कला पंचायत के समीप बन रहे इंजीनियरिग कॉलेज में प्रधानमंत्री के अचानक किए गए लॉकडाउन के बाद 225 मजदूर फंस गए हैं। ये सभी मजदूर कॉलेज में प्रतिदिन काम कर रहे थे। मजदूरों का कहना है कि काम तो बंद हो गया। अब खाने की परेशानी बढ़ रही है। मजदूरों ने इसकी सूचना सीओ बीडीओ व थाना अध्यक्ष को दी। जानकारी मिलते ही सीओ विनोद कुमार सिंह, थानाध्यक्ष राकेश कुमार रोशन व बीडीओ मयंक कुमार सिंह निर्माणाधीन कॉलेज पहुंच कर मजदूरों से लॉकडाउन में हो रही परेशानी की जानकारी ली, लेकिन मजदूर ने बताया कि खाने का काम हम लोगों का अभी तक चल रहा है। लेकिन तीन दिन बाद परेशानी हो सकती है। सीओ ने अपना मोबाइल नंबर मजदूरों को दिया व बोले कि किसी भी तरह की परेशानी होगी तो मोबाइल पर संपर्क कीजिएगा। खाद्य सामग्री की कमी नहीं होने दी जाएगी।
सीओ ने बताया कि सभी मजदूर कटिहार के रहने वाले हैं व उनका मेठ धनबाद का रहने वाला है। इसमें एक मजदूर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। जिसके लिए दवा उपलब्ध कराई जाएगी।