Move to Jagran APP

सेकंड लीड इनसेट: 225 असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित

कैमूर। प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिसमें प्रखंड

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jan 2018 07:33 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jan 2018 07:33 PM (IST)
सेकंड लीड इनसेट: 225 असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित
सेकंड लीड इनसेट: 225 असहाय लोगों के बीच कंबल वितरित

कैमूर। प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिसमें प्रखंड की सभी पंचायत के लोग शामिल हुए। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ मानेंद्र कुमार ¨सह ने बताया कि कुल 225 असहाय व निर्धन लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि भभुआ प्रखंड को मिली राशि के अनुसार कंबल आदि का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कंबल वितरण करने के लिए पंचायत के मुखिया से सूची मांगी गई थी। सूची आने के बाद चयनित लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। बता दें कि कंबल वितरण की सूचना पर प्रखंड कार्यालय में काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लेकिन पंचायत के मुखियों द्वारा जिन लोगों के नाम की सूची बना कर दी गई थी उन्हीं लोगों को कंबल दिया गया। इससे प्रखंड कार्यालय में जुटे लोगों में कई लोग बिना कंबल लिए ही वापस लौटे। इससे उनमें निराशा का भाव देखा गया। इस संबंध में जब बीडीओ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो राशि मिली है उसी के अनुसार कंबल का वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर दो दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल का भी वितरण किया गया। मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी बजरंग प्रताप ¨सह सहित प्रखंड के कर्मी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.