पुरानी रंजिश को ले महिला से मारपीट
कैमूर। थाना क्षेत्र के दुमदुम गांव में मंगलवार की दोपहर पुरानी रंजिश को एक महिला को मारपीट कर घायल क
कैमूर। थाना क्षेत्र के दुमदुम गांव में मंगलवार की दोपहर पुरानी रंजिश को एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। मिली जानकारी के अनुसार दुमदुम गांव निवासी जयनाथ ¨सह व राजेश ¨सह के बीच मंगलवार की सुबह बक झक हुई। आस पास के लोगों ने समझा कर मामला शांत कराया। अस्पताल पहुंची घायल जयनाथ ¨सह की पत्नी 35 वर्षीय आशा देवी की पुत्री खुश्बू ने बताया कि सुबह के विवाद के कुछ देर बाद ओमकार ¨सह की पत्नी धर्मशीला देवी, उनका पुत्र अजय पटेल तथा राजेश ¨सह की पत्नी कंचन देवी ने घर में घुसकर मां आशा देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। उस समय में छोटी बहन के मारे जाने पर थाना में आवेदन देने गई थी। ज्ञात रहे कि कुछ माह पूर्व जयनाथ ¨सह व उनके भाई जय गो¨वद ¨सह के बीच विवाद हुआ था। इसमें जयनाथ ¨सह पर चलाई गई गोली महेशुआ निवासी गनेश ¨सह के पुत्र मनीष पटेल को लग जाने से उसकी मौत हो गई। इस मामले में जय गो¨वद ¨सह अभी जेल में है।