अलाव एवं कंबल वितरण की मांग
संसू नुआंव (कैमूर): प्रखंड क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप जारी है। पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोगों
संसू नुआंव (कैमूर): प्रखंड क्षेत्र में शीत लहर का प्रकोप जारी है। पड़ रही कड़ाके की ठंड के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद भी सरकारी स्तर पर अलाव की व्यवस्था अभी तक नहीं की जा सकी है। वह भी ऐसी हालत में कि जिला कार्यालय से इस मद में अंचल कार्यालय को आवंटन प्राप्त हो चुका है। लोगों ने खासकर सार्वजनिक चौक चौराहों पर अलाव एवं महा दलित बस्ती के असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण करने की मांग की है।
नव वर्ष की तैयारी जोरों पर
संसू नुआंव (कैमूर): नव वर्ष की तैयारी प्रखंड में जोर शोर से चल रही है। खासकर युवा वर्ग अंतिम वर्ष की विदाई एवं नए वर्ष के आगमन के स्वागत करने की तैयारी में लगे है। ग्रिटिंग कार्ड एवं गिफ्ट की दुकान सज चुकी है। जिसके माध्यम से लोग एक दूसरे को बधाई देने में लगे है।