जाली नोट बरामदगी के मामले में एक गिरफ्तार
जिले के चांद थाना क्षेत्र के खरौली गांव में बीते बुधवार को सात लाख 20 हजार रुपये जाली नोट व चांदी का सिक्का बरामद होने के मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है।
जिले के चांद थाना क्षेत्र के खरौली गांव में बीते बुधवार को सात लाख 20 हजार रुपये जाली नोट व चांदी का सिक्का बरामद होने के मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की सुबह हुई छापेमारी में गिरफ्तार अपराधी खरौली गांव निवासी तासिर धोबी का पुत्र आशिफ धोबी बताया जाता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि व्यवसायी भरत जायसवाल व अरमान शाह की सूचना पर खरौली में छापेमारी की गई थी। जिसमें जाली नोट व चांदी का सिक्का बरामद हुआ था। मौके से अपराधी फरार हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष चांद सचिन कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर गुरुवार की सुबह खरौली गांव में छापेमारी की गई। जिसमें आशिफ धोबी को गिरफ्तार किया गया। जिसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि इस धंधा में 20 लोगों का गिरोह है। जिसमें तहसीब धोबी, पिटू, संजय धोबी, मनोज राय मुख्य सरगना है। यह सिक्का किसी सोनार से खरीदते हैं। इसमें कई दलाल रहते हैं। दलाल के माध्यम से सिक्का दिखा कर ग्राहक को फंसाते हैं। जिसमें बाजार से कम कीमत पर सिक्का देने की बात कहते हैं। जब पैसा लेकर ग्राहक आते हैं तो पैसा छीन लेते हैं और धमका कर भगा देते हैं। नक्सल क्षेत्र होने के चलते लोग चुपचाप रह जाते हैं। जाली नोट के बारे में बताया कि चांदी के सिक्का के बदले एक ठग यह दे गया था। इस बात पर उस ठग के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।