श्रमिकों को निबंधन कराना आवश्यक
जमुई। रविवार को समाहरणालय परिसर में विश्वकर्मा पूजा के एक दिन पूर्व श्रमिक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जमुई। रविवार को समाहरणालय परिसर में विश्वकर्मा पूजा के एक दिन पूर्व श्रमिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार ने किया। इसमें जिला श्रम कार्यालय द्वारा किया गया। जिसमें श्रमिकों के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी गई। श्रम अधीक्षक सुबोध कुमार ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए श्रमिकों को श्रम विभाग कार्यालय में निबंधन कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों के कन्या की विवाह के लिए सरकार की ओर से 50,000 रुपये दी जाती है। वहीं आकस्मिक दुर्घटना हो जाने पर परिजनों को 400,000 दिया जाता है। इसके अलावा अन्य कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए श्रम अधीक्षक ने कहा कि हमारा प्रयास है कि जिले भर के श्रमिक अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरुक हों तभी श्रमिकों का विकास हो सकता है। सुभाष पासवान ने कहा कि संघर्ष से ही श्रमिकों को उनका अधिकार मिल सकता है। इस मौके पर श्याम सुन्दर तांती, गोपाल कुमार, सुरेन्द्र कुमार तांती ,सूर्य मोहन रावत, नरेश यादव, सकिर्न्द पासवान, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सतेन्द्र ¨सह, रामदास, सत्यवान कुमार आदिउपस्थित थे।