विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamui News: नाच देख रही थी पत्नी, पति ने जताया ऐतराज; गुस्साई महिला ने कुएं में लगा दी छलांग

By Jagran NewsEdited By: Piyush Pandey
Published: Sun, 06 Apr 2025 05:34 PM (IST)

Jamui News बिहार के जमुई जिले में एक महिला ने अपने पति के साथ नाच देखने को लेकर हुए विवाद ...और पढ़ें

सीढ़ी के सहारे महिला को निकालते लोग। (जागरण)
सीढ़ी के सहारे महिला को निकालते लोग। (जागरण)

HighLights

  1. कुएं में कम पानी होने की वजह से बच गई पत्नी की जान
  2. थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं

संवाद सूत्र, बरहट(जमुई)। मलयपुर थाना क्षेत्र के बलवाडीह गांव स्थित महादलित टोला में शनिवार की देर रात लौंडा नाच देखने से मना करने पर नाराज पत्नी ने घर के समीप कुएं में छलांग लगा दी। गनीमत यह रही कि कुएं में कम पानी रहने से पत्नी की जान बच गई।

स्थानीय लोगों की सहायता से कुएं में सीढ़ी को रस्सी से झुलाकर महिला को निकाला गया। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात राजेंद्र तुरी झाझा से काम कर घर लौटा था। इसी दौरान रास्ते में घर के समीप एक श्राद्ध कार्यक्रम में लौंडा नाच का कार्यक्रम हो रहा था, जिसपर उसकी नजर पड़ी।

कार्यक्रम स्थल के समीप जाने पर देखा की उनकी पत्नी नंदनी देवी भी नाच का लुत्फ उठा रही है। पत्नी को नाच देखते हुए राजेंद्र को गुस्सा आ गया और कार्यक्रम में लोगों के बीच ही उसने अपनी पत्नी को डांट-फटकार लगा दी।

गुस्से में उठाया कदम

बीच महफिल में लोगों के बीच डांट- फटकार सुनकर पत्नी नंदनी गुस्से में घर चली आई। उसके पीछे-पीछे राजेंद्र भी घर वापस लौट आया। घर लौटने के बाद पति- पत्नी के बीच विवाद काफी बढ़ गया। जिसके बाद नंदिनी ने गुस्से में घर के बगल स्थित कुएं में छलांग लगा दी।

कुआं में पानी कमर तक ही था, लेकिन कुआं काफी गहरा था। जिसके कारण नंदिनी की जान तो बच गई, लेकिन उसके शरीर के कई हिस्सों और सिर में गंभीर चोट लग गई।

पति ने करवाया इलाज

पत्नी के कुएं में कूदने के बाद राजेंद्र ने शोर मचाकर अगल-बगल के लोगों को जुटाया। जिसके बाद कई घंटे के मशक्कत के बाद नंदिनी को कुएं से बाहर निकाला गया। कुएं से निकलने के बाद नंदनी दर्द से कराह रही रही थी। पति तुरंत उसे लेकर स्थानीय चिकित्सक के पास गया और इलाज करवाया।

जब इसकी सूचना पत्नी के मायके वालों को मिली तो आनन- फानन में नंदनी की मां और पिता रविवार की सुबह उसके घर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए।

थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है। अगर किसी के द्वारा आवेदन दिया जाता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-

Bihar News: लव मैरिज के बाद एक और अफेयर! विरोध करने वाली सास को गोली से उड़ाया, मौत के बाद बहू फरार

'श्राद्धकर्म पूर्ण होने तक हत्यारे नहीं पकड़े गए तो छोड़ देंगी गांव', मां ने कहा- संपत्ति पर भू-माफिया की नजर