विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

80 रुपये के उधारी ने ली जान: जमुई में दुकान का बकाया मांगने पर मारपीट, महिला की मौत 

Published: Sat, 29 Aug 2026 04:34 PM (IST)

जमुई के मलयपुर थाना क्षेत्र में बकाया पैसे मांगने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान एक महिला की मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।

महिला की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।

HighLights

  1. बकाया 80 रुपये मांगने पर विवाद में महिला की मौत।

  2. आरोपी रामू मांझी ने महिला के सीने में मुक्का मारा।

  3. पुलिस मामले की जांच कर रही, मुख्य आरोपी फरार।

जागरण संवाददाता, जमुई। मलयपुर थाना क्षेत्र के पतौना पहाड़ के पास अवस्थित दुकान का बकाया पैसा मांगने को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान एक महिला की मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि 1:00 बजे मृतका महिला के शव को सदर अस्पताल लाया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

इसके बाद शनिवार की सुबह सदर अस्पताल पहुंची मलयपुर थाना की पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और घटना की जांच में जुट गई है।

मृतका की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के आनंदपुर गांव निवासी लक्ष्मी पंडित की पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। वह पतौना पहाड़ स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान पिछले करीब छह वर्षों से चला रही थी।

मृतका के पुत्र मंटू पंडित ने मारपीट और हत्या का आरोप इंद्रेदेव मांझी के पुत्र रामू मांझी पर लगाया है, जबकि गाली- गालौज व धमकी देने का आरोप शंभु मांझी पर लगाया है।

पुलिस घटना के हर पहलुओं पर बारीकी से जांच- पड़ताल में जुटी हुई है। मृतका के पुत्र मंटू पंडित ने बताया कि उनकी मां पिछले छह वर्षों से पतौना पहाड़ के पास जनरल स्टोर का दुकान चला रही है वे भी मां के साथ दुकान चलाते हैं।

80 रुपया था उधार

पड़ोसी रामू मांझी द्वारा काफी दिन पहले 80 रुपया का उधार समान खरीदा था, फिर कुछ सामान खरीदने आया तो उससे बकाया पैसे की मांग की गई। इसी दौरान रामू मांझी द्वारा गाली- गलौज व धक्का- मुक्की किया जाने लगा।

झगड़ा होता देख उनकी मां मंजू देवी छुड़ाने पहुंची तो रामु मांझी द्वारा एक मुक्का मां की छाती में मार दिया जिससे मां बेहोश होकर चौकी पर गिर गई।

इसके बाद स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक द्वारा फौरन इलाज कराया गया तब मां की तबीयत में कुछ सुधार हुई, लेकिन अचानक रात में मां की तबीयत बिगड़ गई इसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी आरोपित रामू मांझी के भाई शंभू मांझी को फोन कर दिया गया तो उसने उल्टा गाली- गलौज करना शुरू कर दिया और धमकी दी गई। घटना के बाद आरोपित रामू मांझी फरार हो गया है।

यह भी पढ़ें- बेगूसराय में गुटखा लाने से मना करने पर किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों ने शव रख सड़क किया जाम

घटना की जानकारी के बाद मृतका महिला के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। एफआईआर दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-

शेखर सौरभ, थानाध्यक्ष, मलयपुर