बिहार में बड़ी नक्सली वारदात: पुलिस मुखबिरी के आरोप में दो को भूना, फेंके पर्चे
बिहार के जमुई में नक्सली हमले में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दोनों पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया गया है।
By Rajesh ThakurEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 09:11 AM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 08:45 PM (IST)
जमुई [जेएनएन]। बिहार के जमुई में नक्सली हमले में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दाेनों पर नक्सलियों ने पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। मामला जमुई के चकाई थाना क्षेत्र का है। नक्सली वारदात के बाद इलाके के लोगों में काफी दहशत है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है।
बताया जाता है कि नक्सली दस्ते ने मंगलवार की देर रात चकाई के बरमोरिया पंचायत के गुरुदबाद में हमला बोला। नक्सली दस्ते में शामिल लोगों ने ग्राम कचहरी सचिव उस्मान अंसारी और गुलाम को गोली मार दी। साथ ही वहां पर पर्चा फेंककर घटना की जिम्मेवारी ली।
मिल रही जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने उस्मान और गुलाम पर पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद से लोग सहमे हुए हैं तथा प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें