खैरा से दो सगी बहनें लापता
जमुई। बिस्कुट खरीदने के लिए निकली दो सगी बहन के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 06:26 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 06:26 PM (IST)
जमुई। बिस्कुट खरीदने के लिए निकली दो सगी बहन के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में परिजन ने थाना में आवेदन दिया है। पुलिस आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि खैरा निवासी दिनेश राम की 15 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी व 14 वर्षीया खुशी कुमारी 14 नवंबर की सुबह घर से बिस्कुट खरीदने के लिए निकली थी। काफी देर बाद तक जब दोनों बहनें घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। आसपास एवं सगे-संबंधियों के घर खोजबीन के बाद भी आजतक कुछ अता-पता नहीं चल सका है। घटना के बाद से परिजन अनहोनी को ले आशंकित हैं। इस घटना के बाद से मां प्रेमलता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें