राशि के अभाव में फुट ओवरब्रिज कार्य रुका
जमुई। पटना स्टेशन की तर्ज पर बनने वाला झाझा फुट ओवरब्रिज पर ग्रहण लग गया है। जिस गति से
जमुई। पटना स्टेशन की तर्ज पर बनने वाला झाझा फुट ओवरब्रिज पर ग्रहण लग गया है। जिस गति से स्टेशन एवं फुट ओवरब्रिज का कार्य शुरू हुआ था। उसी गति से कार्य पर ब्रेक भी लग गया है। राशि के अभाव में काम बंद हैं। दानापुर डिवीजन का यह दूसरा फुट ओवरब्रिज बन रहा है, जो 20 फीट चौड़ा और प्रत्येक सुविधा से लैस है। प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए रैम्प व सामान ले जाने की व्यवस्था होगी। 14 दिसंबर 2018 को चार करोड़ की लागत से फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य शुरू किया गया, लेकिन मार्च 2020 में भी फुट ओवरब्रिज का फाउंडेशन जमीन से ऊपर नहीं उठ पाया है। साथ ही झाझा रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार की वीरानगी भी दूर करने के लिए जो कार्य प्रारंभ हुए थे। वह कार्य भी आधे पर आकर रुक सा गया है। इस मामले में रेलवे के अधिकारी राशि का अभाव की बातें बता रहे हैं।
अन्य कार्यों के लिए जल्द निकलेगी संविदा
तत्कालीन डीआरएम आरके ठाकुर ने मुख्य द्वार की स्वीकृति प्रदान की है। भवन का सुंदरीकरण के अलावा यात्री विश्राम श्रेणी, रेलवे बुकिग कार्यालय, टिकट काउंटर सहित कई कार्यालयों का कायाकल्प होना है। इसके लिए पहले किस्त के रूप में लगभग आठ करोड़ की स्वीकृति हुई है। स्टेशन के अलावा सड़क निर्माण में साढ़े तीन करोड़ राशि खर्च किए जाएंगे। शेष राशि फुट ओवरब्रिज में खर्च किए जाने हैं। इस कार्य के प्रारंभ होने के सवाल पर एडीआरएम कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, उसके लिए संविदा निकलने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। स्टेशन के सामने वाले मैदान को पार्क में तब्दील करने की योजना है। पहले स्टेशन के सुंदरीकरण कार्य पूरा होने के बाद ही आगे का कार्य प्रारंभ हो पाएगा। मौके पर दानापुर के सीनियर डीईएन पवन कुमार, डीएनटू आशीष कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।