बिहार ने झारखंड को 1-0 से हराया
जमुई। जमुई स्टेडियम मैदान में शनिवार को बिहार और झारखंड महिला फुटबाल टीम के बीच हु
जमुई। जमुई स्टेडियम मैदान में शनिवार को बिहार और झारखंड महिला फुटबाल टीम के बीच हुए मैच में बिहार की टीम ने 1-0 से झारखंड को पराजित कर दिया। खेल प्रारंभ होने के 32 वें मिनट में बिहार की ओर से कोमल ने पहला गोल मारकर 1-0 की बढ़त ले ली। यह बढ़त अंत तक कायम रहा। हालांकि झारखंड टीम की ओर से मैच को बराबरी पर लाने के लिए कड़ा संघर्ष जारी रहा परंतु अंत तक सफलता नहीं मिली। खेल प्रारंभ होने से पूर्व उपविकास आयुक्त सतीश कुमार शर्मा, फुटबाल संघ के सचिव बासुदेव केशरी, चैम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष चंद्रदेव सिंह, बागेश्वरी सिंह, रवि सिंह के अलावे आक्सफार्ड स्कूल के निदेशक डा. मनोज कुमार सिन्हा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। उपविकास आयुक्त श्री शर्मा ने किक मारकर मैच प्रारंभ किया। रेफरी की भूमिका ओमप्रकाश शर्मा ने निभाई जबकि लाइन मैन में उदयमानकर, मनोज कुमार सिन्हा ने निभाई। इस मौके पर डीलर्स संघ के सचिव मनमनोहन प्रसाद, कुंदन कुमार सिंह, रिक्कु कुमार आदि उपस्थित थे। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार उपविकास आयुक्त द्वारा बिहार टीम की कप्तान कुमार सुरभि को दिया गया।