Move to Jagran APP

ICU में मां पुतुल देवी, नहीं हिला बेटी का हौसला, श्रेयसी सिंह ने एक और मेडल पर लगाया निशाना

National shotgun championship में गोल्डन गर्ल श्रेयसी सिंह ने कांस्य पदक पर निशाना लगाते हुए एक और मेडल अपने नाम कर लिया है। विपरीत परिस्थितियों में इस चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रही श्रेयसी ने एक बार फिर जिले और राज्य का नाम गर्व से ऊंचा किया है।

By Sanjay Kumar SinghEdited By: Shivam BajpaiPublished: Tue, 29 Nov 2022 10:36 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 10:36 PM (IST)
श्रेयसी सिंह ने कांस्य पदक पर लगाया निशाना।

संवाद सहयोगी, जमुई : विपरीत परिस्थितियों में धैर्य का परिचय जमुई से भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने दिया है। विधायक की मां पूर्व सांसद पुतुल देवी आईसीयू में भर्ती थी और बेटी मां की सेवा के साथ मैदान में पदक पर निशाना भी साध रही थी। यह दीगर बात है कि मां की बीमारी ने एक हद तक श्रेयसी की एकाग्रता भंग की, यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी, बावजूद इसके राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में श्रेयसी सिंह ने बिहार के लिए कांस्य पदक जीतकर एक बार फिर कामयाबी का परचम लहराया है।

loksabha election banner

बता दें कि भारतीय खेल प्राधिकरण के तत्वावधान में नई दिल्ली में संपन्न नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के शाटगन स्पर्धा (National shotgun championship) में श्रेयसी सिंह ने कांस्य पदक जीता है। उन्होंने कहा कि जीत की खुशी से भी बढ़कर है अपने राज्य और अपने देश का प्रतिनिधित्व करना। कड़ी मेहनत के बाद पदक जीतना उनके लिए संतोषजनक है और भविष्य में प्रदर्शन को बेहतर बनाने पर बल रहेगा। स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर साथी शूटर को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मां पुतुल देवी ने भी विपरीत परिस्थितियों में राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा जीतने की कामयाबी पर शुभकामनाएं एवं शुभाशीष दी है।

उल्लेखनीय है कि भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह राष्ट्रमंडल खेल में देश के लिए गोल्ड पर निशाना साध चुकी है। इसके अलावा और भी कई मौकों पर उन्होंने देश और राज्य के लिए पदक झटकने में कामयाबी पाई है। उनकी कामयाबी पर अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। हाल के दिनों में राजनीति, क्षेत्र की जनता और परिवार के लिए समय निकालने के साथ-साथ प्रैक्टिस के लिए समय का संतुलन उनके लिए चुनौतीपूर्ण बना है। इसके बाद भी लगातार प्रयासरत रहना युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इधर विधायक की सफलता पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, बृजनंदन सिंह, ब्रजेश सिंह राजपूत सहित अन्य भाजपा नेताओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी है तथा भविष्य में भी राज्य और देश के लिए पदक हासिल करने की कामना की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.